नई दिल्ली, दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का 11 जनवरी को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। अब शनिवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सा सुधार दिखा है।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मेगास्टार सिंगर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं। लेकिन आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है।
Singer Lata Mangeshkar is still in the ICU ward but there has been a slight improvement in her health today: Dr Pratit Samdani, who's treating her at Mumbai's Breach Candy Hospital
(file photo) pic.twitter.com/U5PkbWGp3T
— ANI (@ANI) January 22, 2022
लता मंगेशकर का बॉलीवुड करियर
बता दें कि दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। भारत रत्न सम्मानित लता दीदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1942 में की थी। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आएगा आने वाला’ से मिली थी। वहीं लता दीदी 20 भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। वहीं उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नावाज जा चुका है। तीन बार दाद साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।




