Lata Mangeshkar Heath Update: लता मंगेशकर की हालत में हुआ थोड़ा-सा सुधार

Lata Mangeshkar Heath Update: लता मंगेशकर की हालत में हुआ थोड़ा-सा सुधार

नई दिल्ली, दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का 11 जनवरी को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। अब शनिवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सा सुधार दिखा है।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मेगास्टार सिंगर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं। लेकिन आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है।

लता मंगेशकर का बॉलीवुड करियर

बता दें कि दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। भारत रत्न सम्मानित लता दीदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1942 में की थी। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आएगा आने वाला’ से मिली थी। वहीं लता दीदी 20 भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। वहीं उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नावाज जा चुका है। तीन बार दाद साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related