ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से लालू यादव की बिगड़ी तबीयत,डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की दी सलाह

ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से लालू यादव की बिगड़ी तबीयत,डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की दी सलाह

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है। पटना में डॉक्टरों ने उनकी जांच करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है। लालू यादव किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। फिलहाल, वह पटना में अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

पिछले साल एम्स में हुए थे भर्ती

लालू यादव को पिछले साल जुलाई में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई बीमारियों का इलाज करवाया है, जिनमें 2022 में सिंगापुर में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है। डॉक्टरों ने 2022 में उनकी किडनी की खराब स्थिति के कारण ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी। 5 दिसंबर 2022 को यह ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया था।

राबड़ी आवास में गिरने से हुआ था फ्रैक्चर

2022 में ही लालू यादव अपने पटना स्थित आवास में गिर गए थे, जिससे उन्हें कई फ्रैक्चर हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में हुआ था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना से एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया, जहां एम्स में उनका आगे का इलाज किया गया।

मुंबई में हुई थी एंजियोप्लास्टी

सितंबर 2023 में मुंबई के एक अस्पताल में लालू यादव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान उनके हृदय की समस्या का पता चला था। डॉक्टरों ने उन्हें विशेषज्ञों से इलाज कराने की सलाह दी थी। 2021 में पहली बार उनके हृदय में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद से उनका नियमित इलाज चल रहा है।

परिवार और समर्थकों की चिंता

लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके परिवार के साथ-साथ समर्थकों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। आरजेडी कार्यकर्ता और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। परिवार के सदस्य लगातार डॉक्टरों से संपर्क में हैं और उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

लालू यादव को जल्द ही दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...