‘भैय्या विवाद’ में कूदे खेसारी लाल यादव, बोले- बिहारियों के बारे में गलत बोलने वालों ये वीडियो देख लो…

‘भैय्या विवाद’ में कूदे खेसारी लाल यादव, बोले- बिहारियों के बारे में गलत बोलने वालों ये वीडियो देख लो…

नई दिल्ली, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हाल ही मे यूपी, बिहार, दिल्ली के भैया को लेकर एक बयान दिया था। उनके इस बयान पर खूब राजनीति हो रही है। वहीं चन्नी ने इस बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब जितना पंजाबियों का है उतना ही अन्य राज्यों के लोगों का भी है। राजनेताओं के साथ-साथ अब इस मामलें में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी बीच में कूद पड़े हैं।

खेसारी लाल यादव ने चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान पर हमला बोलते हुए एक ट्ववीट किया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही लिखा है ‘बिहारियों के बारे में गलत बोल के ट्रेंडिंग और फेमस होने वाले, ये भिड़ देख ले पंजाब वाले बिहारियों की। ठीक हैं’।

वहीं अभिनेता का साथ देते हुए उनके फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही बिहारियों पर दिए जाने वाले इस गलत बयान पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। इसी क्रम में अभय राज नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा है ‘ये कल जला एक बिहारी सब पर भारी। जियो खेसारी लाल यादव भैया लव यू’।

इसी के साथ खेसारी लाल यादव पर प्यार लुटाते हुए एक संदीप यादव नाम के यूजर ने लिखा है ‘क्या बात है खेसारी भैया लव यू’। तो विजय कुमार नाम के यूजर ने कहा ‘बिल्कुल सही’।

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा हाल ही में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने पंजाब पहुंची थी। वहीं एक जनसभा में प्रियंका के साथ में मौजूद सीएम चन्नी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, प्रियंका पंजाबियों की बहु है, सारे पंजाबियों एक हो जाओ, जो यूपी, बिहार और दिल्ली से आकर यहां आकर राज करना चाहते हैं उनको सफल नहीं होने देना है’।

वहीं इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कहा था कि ‘भैयाओं को आप पर शासन करने की अनुमति न दें’। चन्नी के इस बयान के बाद जबरदस्त बवाल मच गया है और जमकर ‘भैय्या विवाद’ शुरू हो गया है। हालांकि उन्होंने बाद में ये साफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए इस बयान को विपक्षी दलों और मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related