खरमास में करें ये 5 कार्य, विष्णु कृपा से होगी धन-धान्य की प्राप्ति

खरमास में करें ये 5 कार्य, विष्णु कृपा से होगी धन-धान्य की प्राप्ति

हिंदी पंचांग में खरमास का विशेष स्थान है। खरमास को मलमास के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह से पौष माह के बीच खरमास लगता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य का मीन राशि से धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लग रहा है। इस साल खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक रहेगा। इस माह में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किया जाता है। मान्यता है कि गुरू या बृहस्पति ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। लेकिन सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के कारण बृहस्पति ग्रह का प्रभाव नहीं पड़ता। इस काल में पूजा-अर्चना करने का विशेष फल मिलता है।आइए जानते हैं खरमास में किए जाने वाले उपाय जो विशेष फल प्रदान करते हैं…..

1-खरमास के महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है। इस माह में प्रत्येक दिन विष्णु पूजन करने और उनके सहस्त्रनाम का पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

2- खरमास में भगवान विष्णु को पूजन में खीर और तुलसी का भोग लगान चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती और विष्णु जी के आशीर्वाद से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

3- इस माह में प्रातः काल उठ कर भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे रोग-दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

4- खरमास में गौ सेवा का विशेष लाभ मिलता है। इस पूरे माह गाय को हरी घास का चारा खिलाने और उनकी सेवा करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

5- खरमास में दान-पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। इस माह में गरीबों, जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related