Kerala: ‘वित्त मंत्री को पद से हटाएं’, केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के आदेश पर बवाल, CM ने कहा- नहीं लेंगे एक्शन

Kerala: ‘वित्त मंत्री को पद से हटाएं’, केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के आदेश पर बवाल, CM ने कहा- नहीं लेंगे एक्शन

Kerala Politics: केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पिनरई विजयन सरकार के बीच विवाद बढ़ गया है. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजयन से वित्तमंत्री के एन बालगोपाल को पद से हटाने के लिए कहा है. उन्होंने चिट्ठी लिखकर कहा कि वो उनके मंत्रिमंडल में बने रहने से खुश नहीं हैं. 

गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम को लिखी चिट्ठी में कहा,  “केएन बालगोपाल ने शपथ का उल्लंघन किया है. वह जानबूझकर शपथ का उल्लंघन करके भारत की एकता और अखंडता को कमजोर कर रहे हैं.”

राज्यपाल के आदेश के बाद  केरल के मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री बालगोपाल के खिलाफ संविधान के अनुसार उचित कार्रवाई करने के राज्यपाल के निर्देश को खारिज कर दिया है. 

रविवार (23 अक्टूबर) को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा था जिस वित्त मंत्री के एन बालगोपाल की आय का मुख्य स्त्रोत शराब और लॉटरी है. वो सवाल उठा रहे हैं कि क्या यूपी के राज्यपाल केरल की शिक्षा प्रणाली को समझ सकते हैं. मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वो मेरे बारे मे तो बोल रहे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जजों के बारे में ऐसी टिप्पणी ना करें.

उन्होंने कहा कि कि कोर्ट ने शनिवार(22 अक्टूबर) को केरल टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी की नियुक्ति के खिलाफ एक फैसला दिया था. इसको लेकर अगर आप कहते कि जज महाराष्ट्र और असम से होने के कारण केरल के एजुकेशन सिस्टम को नहीं समझते हैं, तो आप खुद को परेशानी में डाल रहे हैं.

Share post:

Popular

More like this
Related