Jharkhand Budget 2022: किसान से लेकर स्टूडेंट तक, जानिए झारखंड सरकार ने कहां दिखाई सबसे ज्यादा मेहरबानी

Jharkhand Budget 2022: किसान से लेकर स्टूडेंट तक, जानिए झारखंड सरकार ने कहां दिखाई सबसे ज्यादा मेहरबानी

रांची.  झारखंड सरकार ने आज वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट (Jharkhand Budget 2022) कर दिया गया है। जिसे राज्य  के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) ने सदन के पटल पर 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का बजट पेश किया। इस बार के बजट में खास तौर से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस किया गया है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM hemant soren) ने बजट को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि इससे झारखंड का भविष्य सुनहरा होगा। हालांकि विपक्ष ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की, विपक्षी दल कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार का विरोध कर रहे थे।

किसानों के लिए 25 करोड़ का कापर्स फंड
दरअसल, हेमंत सोरेन सरकार के इस बार के बजट में किसानों के लिए 25 करोड़ का कापर्स फंड बनाया गया है। कृषि उत्पादन क्षति से किसानों को बचाने की योजना पर भी काम किया जाएगा।

गोधन विकास योजना शुरू
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब राज्य में गोधन विकास योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत सरकार गोबर की खरीदारी कर बायोगैस को बढ़ावा देगी। इससे 40 हजार किसानों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

किसानों के लिए कृषि ऋण माफी योजना
बता दें कि झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किसानों की कृषि ऋण माफी योजना में 2 लाख 11 हजार 530 किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किया गया है।

पीएम आवास में एक कमरा और जोड़ेगी राज्य सरकार
बता दें कि केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण में बनने वाले मकानों के लिए अब  राज्य सरकार ने अलग से ऐलान किया है। इसके तहत अब सरकार अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराएगी। इसके लिए प्रति आवास की दर से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त पैसा दिया जाएगा।

जानिए क्या हैं हेंमत सोरेन सरकार अगली साल का प्लान
1. राज्य सरकार 2022-23 में जल संसाधन विकास पर 1894.48 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
2. मनरेगा में 2022-23 में 12 करोड़ 50 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
3. । स्कूली शिक्षा पर सरकार 11607. 67 लाख रुपये खर्च करेगी।
4. स्वास्थ्य के बजट पर 27 फीसद की वृद्धि की गई है,  यह 5618.83 करोड़ का होगा।
5. बजट में सामाजिक क्षेत्र के लिए 37,313 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
6. स्कूली शिक्षा पर सरकार 11607 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च करेगी।
7. इस बजट में स्वास्थ्य में 50 %, पेयजल में 20 %, खाद्य वितरण में 21 % की बढ़ोतरी की गई है।
8. झारखंड सरकार राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 लाख बच्चों को गर्म पोशाक देगी।
9. सभी जिला अस्पताल 300 बेड के अस्पतालों में अपग्रेड होंगे।
10. राज्य सरकार पर्यटन एवं कला संस्कृति पर 349.39 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
11. महिला बाल विकास विभाग के लिए 5,742 करोड़ का प्रावधान।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किए यह बड़े ऐलान
1. उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।
2. ज्ञानोदय योजना के तहत स्कूलों में साइंस लैब एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की जाएगी।
3. मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू…
4. रांची में मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए शुरू की गई आकांक्षा योजना के तहत रीडिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा।
5. बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर पर दिया जाएगा।
6. 42 हजार शिक्षकों को टैब उपलब्ध कराया जाएगा।
7. विद्यालय के बाहर रह रहीं 23 हजार किशोरियों का चयन कर उनका नामांकन आठवीं एवं दसवीं में कराया जाएगा।
8. पीएम आवास में एक कमरा और जोड़ेगी राज्य सरकार, इसके लिए अलग हेमंत सरकार 50 हजार देगी।
9. रांची में साइंस सिटी की स्थापना की जाएगी।
10. टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षकों के मानदेय में की जाएगी 50 फीसदी की वृद्धि की जाएगी।
11.एयर एंबुलेंस का की शुरूआत करेगी सरकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related