IPL 2022 Auction: देखिए 1.5 करोड़ और 1 करोड़ की बेस प्राइस से शामिल तमाम भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2022 Auction: देखिए 1.5 करोड़ और 1 करोड़ की बेस प्राइस से शामिल तमाम भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली,  इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन से पहले होने वाले मेगा आक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है। 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इसमें शामिल होने के लिए अपना नाम दिया था। कुल 590 खिलाड़ियों को ही बोर्ड द्वारा शार्टलिस्ट किया गया है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलोर में मेगा आक्शन किया जाना है। 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ कुल 48 खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल होने का मौका मिलेगा। 1.5 करोड़ 20 जबकि 1 करोड़ की बेस प्राइस कि लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ियों के नाम को शामिल किया गया है।

भारत के दिग्गज स्पिनर और तीन बार टूर्नामेंट में हैट्रिक ले चुके लेग स्पिनर अमित मिश्रा का नाम 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। इसी लिस्ट में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और आस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान आरोन फिंच का भी नाम है। चलिए हम देख लेते हैं 1.5 करोड़ की लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों के नाम ।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (20 खिलाड़ी)

अमित मिश्रा (भारत) आरोन फिंच (आस्ट्रेलिया), एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड), एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड), क्रिस लिन (आस्ट्रेलिया), कालिन इंग्राम (साउथ अफ्रीका), कालिन मुनरो (न्यूजीलैंड), डाविड मलान (इंग्लैंड), इयोन मार्गन (इंग्लैंड), ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड),

इशांत शर्मा (भारत), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), जिमी नीशम (न्यूजीलैंड), जानी बेयरस्टो (इंग्लैंड), केन रिचर्ड्सन (आस्ट्रेलिया), नाथन लियोन (आस्ट्रेलिया), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज), टिम साउथी (न्यूजीलैंड), वाशिंग्टन सुंदर (भारत)

1 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

एडेन मारक्रम (साउथ अफ्रीका), अजिंक्य रहाणे (भारत), एंड्यू टाई (आस्ट्रेलिया), कालिन डि ग्रांडहोम (न्यूजीलैंड), डान लारेंस (इंग्लैंड), डार्सी शाट (आस्ट्रेलिया), डेवोन कान्वे (न्यूजीलैंड), जेम्स फाक्नर (आस्ट्रेलिया), जयंत यादव, जोस फिलिपे (आस्ट्रेलिया), केदार यादव (भारत), कुलदीप यादव (भारत), लियाम लिविंग्स्टोन (इंग्लैंड), मनीष पांडे (भारत), मार्नस लाबुशाने, मिचल सैंटनर (न्यूजीलैंड), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान),

मोसेज होनरिकेज (आस्ट्रेलिया), नितिश राणा (भारत), ओली पोप (इंग्लैंड) पीयूष चावला (भारत), प्रसिद्ध कृष्णा (भारत), वान डेर डुसेन (साउथ अफ्रीका), रीली रोसाउ (साउथ अफ्रीका), रीले मेरिडेथ (आस्ट्रेलिया), रोस्टन चेज (वेस्टइंडीज), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), टी नटराजन (भारत), तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका), टाइमाल मिल्स (इंग्लैंड), वनिंदु हसारंगा (श्रीलंका), रिद्धिमान साहा (भारत)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related