Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 26जनवरी 2021

तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की आज ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) हुई. ट्रैक्टर परेड निकाल रहे किसान दिल्ली के कई इलाकों में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है.

वहीं, राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड (Tractor Rally) के कुछ जगहों पर हिंसक होने के कारण नई दिल्ली टेडर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को कनाट प्लेस (Connaught Place) को बंद रखने की घोषणा की. नई दिल्ली टेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस बंद रखने का परामर्श दिया है.

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हो रही किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर स्थिति अस्थिर हो गई. ट्रैक्टर रैली को लेकर सेंट्रल दिल्ली में घुस चुके किसान लाल किले तक पहुंच गए और यहां पर कुछ प्रदर्शनकारियों को दूसरा झंडा फहराते हुए देखा गया. प्रदर्शन कर रहे हजारों ट्रैक्टर लाल किले पर पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे. लाल किले पर झंडा फहराने के बाद किसान वापस निकल गए हैं.

किसानों को आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालनी थी, जिसके लिए पूरी योजना बनाई गई थी, लेकिन पहले सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और वक्त से पहले ही रैली शुरू कर दी. कई जगहों पर किसान संगठनों ने तय रूट से अलग रास्ता भी ले लिया. इसके बाद किसानों की कई जगहों पर पुलिस के साथ झड़प हुई.