चैंपियंस ट्रॉफी 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी, जब 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें अब केवल आईसीसी इवेंट या बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होती हैं।
दुबई की पिच और मौसम का हाल
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस मैदान पर अब तक खेले गए 59 वनडे मैचों में से 22 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। लक्ष्य का पीछा करना यहां मुश्किल हो सकता है, खासकर दूसरी पारी में स्पिनरों का प्रभाव बढ़ सकता है।
मौसम की बात करें तो दुबई में 23 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गर्म मौसम के बीच खिलाड़ियों को जल्द ही थकान हो सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों के लिए अतिरिक्त चुनौती होगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित XI
रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
अक्षर पटेल
केएल राहुल (विकेटकीपर)
हार्दिक पंड्या
रवींद्र जडेजा
हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह
मोहम्मद शमी
कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान की संभावित XI
इमाम-उल-हक
बाबर आजम
मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर)
उस्मान खान
सलमान आगा
तैयब ताहिर
खुशदिल शाह
शाहीन अफरीदी
नसीम शाह
हारिस रऊफ
अबरार अहमद
कौन जीतेगा मुकाबला?
भारत की टीम शानदार फॉर्म में है और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरपूर है। पाकिस्तान को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम पर दबाव होगा। भारत के बल्लेबाज बेहतरीन लय में हैं और मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत की जीत की संभावना अधिक है, लेकिन भारत-पाक मुकाबलों में कुछ भी संभव हो सकता है।




