Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

चुनावी तैयारियों को धार दे रही भाजपा, नड्डा बोले- PM मोदी लाए देश की राजनीतिक संस्कृति में बदलाव

चुनावी तैयारियों को धार दे रही भाजपा, नड्डा बोले- PM मोदी लाए देश की राजनीतिक संस्कृति में बदलाव

कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा चुनावी मोड में अपनी तैयारियां कर रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनों के कर्नाटक दौरे पर हैं। वह गुरुवार को दक्षिण भारत के चुनावी राज्य पहुंचे थे। गुरुवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शुक्रवार को भी उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की राजनीतिक संस्कृति बदल गई है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर  ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति करने और भ्रष्टाचार, कमीशन और जातिवाद का प्रतिनिधित्व करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन समाज की सेवा और विकास करना है।

भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब मोदी ने 2014 में देश के प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाला, तो यह केवल एक प्रधान मंत्री या सरकार या लोगों या एक दल का परिवर्तन नहीं था। यह देश की राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन था।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि मैं अतिशयोक्ति नहीं कर रहा हूं, यूपीए की पिछली सरकार उन दलों के समूह के अधीन थी जो वंशवादी शासन का प्रचार कर रहे थे। वे समाज और शासन को विभाजित करने में विश्वास करते थे। उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर विभाजित करके लंबे समय तक शासन किया।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में न केवल वंशवादी शासन, वंशवाद (पारिवारिक राजनीति), जातिगत समीकरणों, वोट बैंक की राजनीति को चुनौती दी बल्कि पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र सुनिश्चित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जन संकल्प समावेश कार्यक्रम में शामिल हुए।  इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक भारत में 92% मोबाइल फोन आयात किए जाते थे लेकिन आज हम 97% मोबाइल बना रहे हैं… केमिकल में 106% की वृद्धि दर्ज की गई है। आज भारत दुनिया की फार्मेसी बन गया है।

कर्नाटक में गरजे जेपी नड्डा
इससे पहले कल कर्नाटक के तुमकुरु में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने और भारत में जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी जातिवाद है। हमारा मिशन सेवा करना है और इनका मिशन कमीशन लेना है। ये भाई को भाई से लड़ाते हैं।

उन्होंने वैश्विक हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड और यूक्रेन युद्ध के बाद कई ताकतवर देश लड़खड़ा रहे हैं। चीन में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप भी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर है, यह ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रदुर्ग में बोलते हुए कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने वास्तव में सामाजिक न्याय की दिशा में काम किया है।  ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ भाजपा का मंत्र है। पहली बार, पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में 12 दलित मंत्री, 27 ओबीसी मंत्री और 8 से अधिक आदिवासी मंत्री हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...