Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

कोच्ची, 4 जून 2021

केरल की ट्रांसजेंडर मॉडल श्रुति सितारा कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी हैं और जीत भी चुकी हैं। उनको अपने काम से एक पहचान भी मिली है। अब एक और उपलब्धि उनके नाम के साथ जुड़ने जा रही है। श्रुति लंदन में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

ये मेरे लिए गर्व की बात: श्रुति

लंदन में ये इवेंट 12 जून से शुरू होगा, जिसमें श्रुति ग्लोबल स्टेज पर भारत को रिप्रजेंट करेंगी। ये कार्यक्रम कोरोना के चलते वर्चुअली होगा लेकिन इससे श्रुति के हौंसले कम नहीं हुए हैं। वो इसको लेकर काफी खुश हैं। मिस ट्रांस ग्लोबल इंडिया श्रुति का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा अवसर है और मुझे अपने देश और अपने समुदाय का वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है, जिसका मुझे गर्व है।

इस प्रतियोगिता के कई दौर होंगे

श्रुति कहती हैं, मैंने कभी भी मिस ट्रांस ग्लोबल इंडिया का खिताब जीतने की उम्मीद नहीं की थी। मेरे लिए यह गौरव की बात थी। इससे ना सिर्फ मुझे बल्कि मेरे पूरे समुदाय को फायदा मिला। जहां तक लंदन के मुझे अपने दोस्तों और समुदाय से बहुत मदद मिल रही है। मैंने ग्रूमिंग सेशन की योजना बनाई है, ड्रेस भी तैयार हो रही हैं। इस प्रतियोगिता के कई दौर होंगे। परिचय से शुरू होकर, सवाल-जवाब के दौर की ओर बढ़ेंगे, इसके बाद मॉडलिंग, बिकनी राउंड। मैंने बेहतर करने के लिए प्लान पर काम शुरू कर दिया है।

2018 में जीता था अवार्ड

मिस ट्रांस ग्लोबल इंडिया के अलावा श्रुति ने 2018 को केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयोजित ‘द क्वीन ऑफ ध्वाय 2018’ सौंदर्य प्रतियोगिता भी जीती थी। श्रुति तिरुवनंतपुरम में सामाजिक न्याय विभाग के ट्रांसजेंडर विंग में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के तौर पर काम करती हैं। श्रुति का बड़ा सपना फिल्मों में एक्टिंग करने का है। वो जल्द ही कुछ मलयालम फिल्मों में काम भी करने जा रही हैं।