India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4 Live Cricket Score: भारत को श्रीलंका ने मंगलवार को दुबई में एशिया कप 2022 के सुपर 4 स्टेज के तीसरे मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया एशिया कप से लगभग बाहर हो गई। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। श्रीलंका ने 174 रनों के टारगेट को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ। रवि बिश्नोई की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला।
बता दें कि सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका दो में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में पहले नंबर पर है। पाकिस्तान 1 में से 1 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। अब टीम इंडिया फाइनल में तभी पहुंच सकती है अगर पाकिस्तान को अफगानिस्तान और श्रीलंका और हरा दे। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करे।




