द फ्रंट डेस्क, सर्दियों में कुल्लू-मनाली की बर्फीली वादियों का अनुभव अपने आप में खास होता है। अगर आप भी इस खूबसूरत जगह की सैर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के पारंपरिक ऊनी कपड़ों की खरीदारी करना न भूलें। यह न केवल आपको गर्म रखेंगे, बल्कि आपके स्टाइल में भी चार चांद लगाएंगे। आइए, जानते हैं कुल्लू के मशहूर ऊनी वस्त्रों और उनके दामों के बारे में:
1. कुल्लू स्टॉल (Kullu Stoles)
ऊनी धागों से बने ये स्टॉल बेहद गरम और स्टाइलिश होते हैं। आप इन्हें किसी भी कपड़े के साथ पहन सकते हैं। कुल्लू की सर्दी में यह स्टॉल आपको ठंड से बचाएंगे। इनकी कीमत ₹1,500 से ₹3,000 के बीच होती है। ये स्टॉल दोस्तों और परिवार के लिए एक बेहतरीन तोहफा हो सकते हैं।

2. कुल्लू शॉल (Kullu Shawls)
कुल्लू शॉल की बात करें तो यह पारंपरिक खड्डी पर हाथों से बनाई जाती हैं। बुनकर इन्हें कई दिनों की मेहनत से तैयार करते हैं। पारंपरिक डिजाइनों से सजी ये शॉल बुटीक में ₹16,000 तक मिलती हैं, जबकि कम डिजाइन वाली शॉल इससे कम कीमत में उपलब्ध होती हैं।

3. वूलन हाफ जैकेट (Woolen Half Jackets)
कुल्लू की ग्रामीण महिलाएं जो वूलन हाफ जैकेट पहनती हैं, वो भी खरीदने लायक हैं। ये जैकेट्स आपको ₹2,000 से ₹3,000 के बीच मिल जाएंगी। इनमें पट्टी डिजाइन की कई वैरायटी भी मिलती हैं, जो आपको और भी आकर्षक बनाएंगी।
4. कुल्लू लोकल चप्पल (Kullu Local Slippers)
कुल्लू से जाते हुए आप यहां की लोकल चप्पल ज़रूर खरीदें। इन चप्पलों का तला भांग के रेशों से बना होता है और ऊपरी हिस्से में ऊनी धागों से डिजाइन की जाती हैं। ये देखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं, उतनी ही कंफर्टेबल भी होती हैं।

5. मेरिनो वूल शॉल (Merino Wool Shawls)
साधारण मैरिनो वूल से बनी शॉल भी यहां काफी लोकप्रिय हैं। इनकी कीमत ₹1,200 से ₹2,000 के बीच होती है। यह शॉल हल्की और गरम होती हैं, जो ठंड से बचाने के साथ-साथ आपको एक क्लासी लुक भी देती हैं।




