Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

मुंबई, 19 फरवरी 2021

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. राज्य के कई इलाकों में पाबंदियां दोबारा लागू कर दी गई हैं. मुंबई के बाद अब नागपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMC) में कोविड पर लगाम लगाने के लिए कड़े नियम लागू करने के आदेश दिए हैं. नए आदेशों के अनुसार, होटल केवल 50 फीसदी क्षमता से संचालित होंगे. इसके अलावा वर्धा में भी जिला कलेक्टर ने स्कूल बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं.

एनएमसी के ताजा आदेशों में कहा गया है कि एक बिल्डिंग में 5 से ज्यादा कोविड मामले सामने आने पर उसे सील कर दिया जाएगा. वहीं, यह साफ किया गया है कि होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों के हाथों में स्टांप लगाया जाएगा. साथ ही किसी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 20 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है. नागपुर (Nagpur) में गुरुवार को 644 नए मामले सामने आए हैं. जिनमें से 6 मरीजों की मौत हो गई थी. जबकि, 250 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

75 दिनों के अंतराल के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर 5 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले देखे गए. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस दौरान अकोला और नागपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर नए केस मिले हैं. उन्होंने बताया कि नए मामलों को मिलाकर राज्य में अब तक 20 लाख 81 हजार 520 मरीज मिल चुके हैं. वहीं, 51 हजार 669 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है. अधिकारी ने बताया कि राज्य में मिले 5 हजार 427 मरीजों में केवल अकोला और नागपुर से ही 38 प्रतिशत मामले हैं. राज्य में कोरोना वायरस को लेकर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकार भी कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है.

यवतमाल जिला प्रशासन ने गुरुवार रात से 10 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. वर्धा जिला कलेक्टर प्रेरणा एच देशभ्रातर ने स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वर्धा जिले में स्कूल और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. जबकि, अमरावती जिले में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा. हाल ही के कुछ दिनों में भारत के 75 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आए हैं.