Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात की अबडासा विधानसभा सीट, किसका लहराया परचम, क्या है यहां का समीकरण

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात की अबडासा विधानसभा सीट, किसका लहराया परचम, क्या है यहां का समीकरण

अबडासा. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) के चुनाव में गुजरात की अबडासा विधासभा सीट पर सबकी नजरें रहेंगी। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस के जडेडा प्रद्युम्न सिंह महिपाल सिंह ने जीत दर्ज की। बीजेपी के छबीलभाई नारनभाई पटेल को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को 48.8 प्रतिशत वोट मिले जबकि बीजेपी को 42.3 फीसदी वोट मिले। अबडासा विधानसभा सीट पर कुल 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनमें से 9 की जमानत जब्त हो गई।

विधानसभा चुनाव 2017 में अबडासा वोटिंग ट्रेंड
अबडासा विधानसभा सीट पर कुल 2,23,705 मतदाता पंजीकृत थे जिनमें से 1,50,270 वोट पड़े। विधानसभा सीट पर करीब 67.8 फीसदी वोटिंग हुई। बीजेपी के विजयी प्रत्याशी जडेजा प्रद्युम्न सिंह को कुल 73312 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी छबीलभाई पटेल 63566 वोट मिले। यानि इस विधानसभा सीट पर जीत हार का अंतर 10 हजार वोटों से भी कम था। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान एक बार फिर यहां बीजेपी व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। हालांकि दोनों पार्टियों ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

2020 में हुआ उपचुनाव
गुजरात में कच्छ जिले की अबडासा विधानसभा सीट पर 2020 में उपचुनाव हुए। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जडेडा प्रद्युम्न सिंह चुनाव लड़ा और करीब 36 हजार मतों से विजयी रहे। अबडासा विधानसभा सीट पर 2017 में कांग्रेस की जीत हुई थी। गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के छबीलभाई पटेल ने चुनाव जीता था। इससे पहले 2007 में भाजपा के जयंतीलाल भानुशाली विजेता बने थे। इससे पहले 2002 और 1898 के विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते थे।

विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे
. भाजपा के प्रद्युम्न सिंह जडेजा ने 36778 वोट से जीत दर्ज की।
. कांग्रेस के शांति लाल सेंधानी दूसरे स्थान पर रहे।
. आईएनडी के हनीफ जैकब तीसरे स्थान पर रहे।
. बीएमयूपी के अकूब अचरभाई चौथे स्थान पर रहे।
. अबडासा में 2930 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...