Gujarat Assembly Election 2022: पहले चरण में 89 सीट पर वोटिंग, BJP के 89% प्रत्याशी करोड़पति, जानिए क्या है कांग्रेस और AAP का हाल

Gujarat Assembly Election 2022: पहले चरण में 89 सीट पर वोटिंग, BJP के 89% प्रत्याशी करोड़पति, जानिए क्या है कांग्रेस और AAP का हाल

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। इस चरण में 788 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 718 प्रत्याशी पुरूष हैं, जबकि 70 प्रतिशत महिला प्रत्याशी हैं। वोटिंग आज गुरुवार को सुबह 8 बजे से जारी है। इस चरण में 89 सीट पर वोटिंग हो रही है और 788 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस सभी 89 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 88 सीट पर मैदान में है। दरअसल, सूरत पूर्व विधानसभा सीट से उसके एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया था। सुबह 11 बजे तक 19 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हो चुकी थी। 

इस बार 788 प्रत्याशी में से 211 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसमें सबसे अधिक भाजपा 89 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के 73 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि आम आदमी पार्टी 38 प्रतिशत प्रत्याशी मैदान में हैं। ये ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके पास एक करोड़ या फिर इससे अधिक संपत्ति हैं। बता दें कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के 85 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति थे, जबकि कांग्रेस के 70 प्रत्याशी करोड़पति थे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने उस चुनाव में 29 प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें कोई भी करोड़पति नहीं थे। हालांकि, भारतीय ट्राइबल पार्टी यानी बीटीपी के 67 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति थे।  इस चरण में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 6 और आप ने 5 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस चरण में 788 उम्मीदवारों में 718 पुरूष उम्मीदवार हैं, जबकि 70 महिला उम्मीदवार हैं। 

कुल दो करोड़ 39 लाख से अधिक वोटर इस चरण में 
पहले चरण में मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा ने 57, भारतीय ट्राइबल पार्टी यानी बीटीपी ने 14, सपा ने 12, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने चार, भाकपा ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा 339 निर्दलीय प्रत्याशी भी पहले चरण में किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में जिन 19 जिलों को कवर किया जा रहा है, वहां कुल रजिस्टर्ड वोटर 2 करोड़ 39 लाख 76 हजार 670 हैं। इसमें एक करोड़ 24 लाख 33 हजार  362 वोटर पुरूष और 1 करोड़ 15 लाख 42 लाख 811 वोटर महिला हैं। इसके अलावा, थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 497 है। बता दें कि गुजरात में कुल रजिस्टर्ड वोटरों की संख्या 4 करोड़ 19 लाख 35 हजार 400 है। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...