Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

बलरामपुर, 24 अगस्त 2021

यूपी के बलरामपुर (Balrampur) में मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2021) के दौरान बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां परीक्षार्थियों को बाढ़ के दौरान जान जोखिम में डालकर परीक्षा देनी पड़ी है. उत्तर प्रदेश सरकार की सेवाओं में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्तियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जिले में पीईटी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आयोजित कराई है. सोमवार रात से ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश और जिले में बाढ़ की स्थिति से बनाए गए कई परीक्षा केंद्र जलमग्न हो गए. उन परीक्षा केंद्रो तक परीक्षार्थियों को जान जोखिम में डालकर पहुंचना पड़ा.

जिला मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल को PET के परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. स्कूल से पहले तीन से चार फिट पानी बह रहा था और इसी पानी से निकलकर परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थी पहुंचने को मजबूर हुए. डिप पर खतरा इतना था कि थोड़ी सी चूक डिप पार करने वालों के जान पर भारी पड़ सकती थी. नौकरी पाने के लिए परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए इस डिप पर बह रहे पानी के तेज बहाव को पार करना काफी खतरे से भरा कार्य रहा. इसके अलावा श्रीदत्तगंज ब्लॉक में कुबेरमति इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. यह परीक्षा केंद्र भी चारों तरफ से जलमग्न हो गया. इस परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए भी परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यही हाल श्रीदत्तगंज ब्लॉक के सरदार बल्लभ भाई पटेल माध्यमिक विद्यालय ग़ालिबपुर का भी रहा. इस विद्यालय में परीक्षा कक्ष में पानी भर गया था. इसी जलमग्न कक्षों में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ा.

एडीएम अरुण कुमार शुक्ला ने कहीं ये बात
इस परीक्षा के दौरान सभी जलमग्न परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. परीक्षार्थियों का आरोप था की जिला प्रशासन को केंद्र बनाने से पहले इस ओर ध्यान देना चाहिए था. एडीएम अरुण कुमार शुक्ला ने बताया की सोमवार रात से हुई मूसलाधार बारिश के बाद परीक्षा केंद्रों पर जलभराव हो गया था. उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया जाना संभव नहीं था. एडीएम ने कहा कि थोड़ी अव्यवस्थाएं हुई लेकिन परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई.