Gold Price Today: सोना महंगा हुआ, चांदी की कीमत घटी, ये है लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोना महंगा हुआ, चांदी की कीमत घटी, ये है लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली, स्थानीय मांग और रुपये की गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 86 रुपये की तेजी के साथ 48,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 48,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 522 रुपये की गिरावट के साथ 63,907 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 64,429 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.67 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,841 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.78 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत के साथ मंगलवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर हाजिर मांग से चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 13 रुपये की गिरावट के साथ 63,945 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलिवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 13 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत गिरावट के साथ 63,945 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 7,452 लॉट के लिये सौदे किये गये। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.83 डालर प्रति औंस हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related