Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

गोधरा, 18 मार्च 2021

गुजरात में हाल ही में हुए पालिका और पंचायत चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की करारी हार हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पहली बार गुजरात निकाय चुनाव में उतरी थीं। दोनों ही पार्टियों के प्रदर्शन ने ध्यान खींचा लेकिन असली राजनीतिक खेल अब असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने किया है। गोधरा नगरपालिका में सात सीटें जीतने वाली एआईएमआईएम ने 19 सीटें जीतने वाली भाजपा को विपक्ष में बैठाते हुए पालिका की सत्ता हासिल कर ली है।

एआईएमआईएम ने 17 निर्दलीय जुटा लिए

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में 44 सदस्यों वाली गोधरा नगरपालिका में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सात पार्षद जीत कर आए हैं। उसने 17 निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ जोड़ा और गोधरा नगरपालिका पर काबिज हो गई है। गोधरा नगरपालिका की की सत्ता पर काबिज होने के लिए 23 पार्षदों की जरूरत होती है। 19 सीटें जीतने वाली बीजेपी को चार पार्षदों का समर्थन नहीं मिल सका। वहीं एआईएमआईएम ने 17 निर्दलीयों का समर्थन जुटा 24 पार्षदों कर लिए।

निर्दलीय पार्षद संजय सोनी बने पालिका अध्‍यक्ष

गोधरा नगरपालिका अध्यक्ष निर्दलीय पार्षद चुने गए संजय सोनी बने हैं। वहीं अकरम पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। एआईएमआईएम को मुसलमानों की पार्टी के तौर पर देखा जाता है लेकिन गोधरा में उसको समर्थन करने वाले 17 निर्दलीय नगरसेवकों में से 5 हिंदू हैं। गोधरा नगरपालिका को भाजपा से छीन लेने को एआईएमआईएम गुजरात के अध्यक्ष शबीर काबलिवाला ने पार्टी के लिए बड़ी जीत बताया है।

पहले चुनाव में ओवैसी के लिए ये बड़ी सफलता

गुजरात निकाय चुनाव में पहली बार उतरी एआईएमआईएम के लिए ये बड़ी सफलता है। गोधरा की 44 नगर पालिका सीटों में से एआईएमआईएम ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से सात सीटों पर उसे जीत मिली है। हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने गुजरात में ना सिर्फ गोधरा बल्कि अहमदाबाद महानगर पालिका में भी नौ सीटें जीती हैं। वहीं मोडासा नगरपालिका में एआईएमआईएम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। गुजरात में नगर पालिका चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान हुआ था और दो मार्च को नतीजों का ऐलान किया गया था।