RRR के हिट गाने पर जमकर नाचे विदेशी युवक, वायरल वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल

नई दिल्ली: दुनिया के हर एक देश में भारतीयों गानों को जमकर सुना जाता है. चाहे आप जिस देश में हो आपको वहां के लोग इंडियन गानों पर थिरकते हुए दिखाई दे ही जाते हैं. अब सोशल मीडिया (Social Media) पर फ्रांसीसी शख्स का डांस वीडियो (Dance Video) खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में फ्रांसीसी शख्स फिल्म आरआरआर के लोकप्रिय गीत नाटू नाटू पर नाचते हुए देखा जा सकता है. अपने दोस्त यूनुस के साथ जीका पूरी तरह से हिट गाने के हुकस्टेप को बड़ी ही सफाई से करते दिख रहे हैं.

अब फ्रांसीसी शख्स का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हुए तकरीबन 2 मिलियन व्यूज पा चुका है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दो लोगों को एक साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. दोनों का डांस इतना कमाल है कि उसे देख कोई भी उनके हुनर का मुरीद हो जाएगा. सबसे खास बात ये कि दोनों लोग इंडियन गाने (Indian Song) पर थिरक रहे हैं.

यहां देखिए डांस वीडियो-

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो (Video) पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने कहा कि यकीनन भारतीय गाने (Song) किसी को भी लुभा सकते हैं. ये वीडियो इसी बात का सबूत है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि दोनों लोगों का डांस देख दिल खुश हो गया. इसके अलावा और भी कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद दोनों डांसर की तारीफ में कई दिल जीतने वाले कमेंट पोस्ट किए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related