आज से 18वीं लोकसभा का पहला बजट सेशन शुरू, पीएम मोदी ने किया मां लक्ष्मी का स्मरण

31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा।

पीएम मोदी ने किया मां लक्ष्मी को प्रणाम
सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करते हुए देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए विशेष कृपा की कामना की। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी हमें सिद्धि, विवेक, समृद्धि और कल्याण देती हैं।

‘इस बार कोई विदेशी चिंगारी नहीं’
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में यह पहला बजट होगा, जिसके पहले किसी विदेशी कारक का असर नहीं दिखा। उन्होंने इसे देश की आर्थिक मजबूती का संकेत बताया।

2047 तक विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा बजट
पीएम मोदी ने इसे अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट बताते हुए कहा कि यह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा और विश्वास देगा। उन्होंने कहा कि Innovation, Inclusion और Investment भारत की आर्थिक गतिविधियों के मूल आधार हैं।

ऐतिहासिक बिलों पर होगी चर्चा
इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी, जो देश की ताकत को बढ़ाने वाले कानूनों का रूप लेंगे। पीएम मोदी ने इसे राष्ट्र के विकास के लिए एक अहम अवसर बताया।

Share post:

Popular

More like this
Related