Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

मुंबई, 26 मार्च 2021

मुंबई के भांडुप में ड्रीम्स मॉल के भीतर बने सनराइज हॉस्पिटल में शुक्रवार तड़के आग लगने से मरने वालों की संख्या दस हो गई है और लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यहां इन सभी पांच मृत और तीन घायल वरिष्ठ नागरिकों का कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मुंबई के संरक्षक मंत्री असलम शेख, मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले, अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकाणी, अन्य शीर्ष फायर ब्रिगेड, पुलिस और नागरिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, मृतकों की पहचान निसार जावेदचंद (74), गोविंद दास (80), मंजुला बथारिया (65), अंबाजी पाटिल (65) और उनकी पत्नी सुनंदा पाटिल (58), सुधीर लाड (66) के रूप में हुई है और इनके अलावा, अन्य लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि सनराइज अस्पताल और ड्रीम्स मॉल का निर्माण पीएमसी बैंक के पैसे से घोटालेबाज एचडीआईएल द्वारा किया गया था और उन्हें कथित रूप से बीएमसी द्वारा सशर्त व्यवसाय प्रमाणपत्र दिया गया था।

आरोपों का खंडन करते हुए सनराइज अस्पताल के संचालन प्रमुख सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि हाल ही में शुरू किए गए अस्पताल के पास सभी लाइसेंस/अनुमतियां थीं और आग मॉल के नीचे वाले माले में लगी थी, तीसरी मंजिल के अस्पताल परिसर में नहीं।

बीएमसी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं सीओपी नागराले ने चेतावनी दी है कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

मरीजों को मुलुंड में स्थित जम्बो कोविड फील्ड हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।