द फ्रंट डेस्क, डायबिटीज के मरीजों में अक्सर अचानक से शुगर लेवल कम होने की समस्या सामने आती है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। यह स्थिति खतरनाक हो सकती है और समय रहते इलाज न मिलने पर मरीज को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लो ब्लड शुगर के कारण थकान, पसीना, सिरदर्द, और बेहोशी जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
शुगर लेवल कम होने के लक्षण
जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर 70 mg/dL या उससे नीचे गिर जाता है, तो इसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
अधिक पसीना आना
थकान और सिरदर्द
बेचैनी और घबराहट
भूख बढ़ना
दिल की धड़कन तेज होना
यदि शुगर लेवल लंबे समय तक कम रहे, तो ब्रेन को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिल पाता, जिससे मरीज बेहोश हो सकता है। गंभीर स्थिति में यह कोमा या मौत का कारण भी बन सकता है।
किन लोगों को अधिक खतरा होता है?
डॉ. अजय कुमार के अनुसार, जो डायबिटीज मरीज नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक नहीं करते या अनियमित खानपान और खराब लाइफस्टाइल अपनाते हैं, उन्हें लो ब्लड शुगर का खतरा अधिक होता है।
लो शुगर लेवल होने पर क्या करें?
यदि आप लो ब्लड शुगर के लक्षण महसूस करते हैं, तो तुरंत शुगर लेवल चेक करें। यदि स्तर 70 mg/dL से कम हो, तो इसे बढ़ाने के लिए निम्न उपाय करें:
ग्लूकोज टैबलेट: बाजार में मिलने वाले ग्लूकोज टैबलेट तुरंत लें।
चीनी का पानी: एक चम्मच चीनी के तीन पैकेट पानी में मिलाकर पीएं।
सॉफ्ट ड्रिंक: 2-3 कप सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करें।
शहद: शहद का सेवन करें, यह शुगर लेवल तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
फलों का जूस: ऑरेंज या सेब का जूस शुगर लेवल सामान्य करने में सहायक होता है।
खानपान का रखें ध्यान
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान और दवाओं का नियमित ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर शुगर लेवल चेक करना और डॉक्टर की सलाह का पालन करना आवश्यक है। इससे लो शुगर लेवल जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।




