प्रियंका का एक और चुनावी वादा, यूपी में सरकार बनी तो लड़कियों के लिए हर जिले में खुलेंगे दक्षता विद्यालय

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधी आबादी को साधने का अभियान जारी है। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के एलान के बाद से कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार घोषणाएं कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर वीरांगना झलकारी बाई को नमन किया। उन्होंने आगे लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को पार्टी की ओर से 40 फीसद टिकट देने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी पदों में भी 40 फीसद आरक्षण देगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related