Excise Policy Case: आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। उनके अलावा, 14 और लोगों का नाम भी प्रथामिकी में दर्ज किया गया है। आबकारी अधिकारियों, शराब कंपनी के अधिकारियों, डीलरों के साथ-साथ अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों पर भी मामले में मामला दर्ज किया गया है।




