Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Education Township : यूपी में विकसित होगी देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप, शिक्षाविदों ने किया स्वागत

Education Township : यूपी में विकसित होगी देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप, शिक्षाविदों ने किया स्वागत

लखनऊ, प्रदेश में एक ही जगह पर छात्रों का सभी प्रकार की शिक्षा व विभिन्न तरह के कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इसके लिए अमेरिका जैसेे देशों की तर्ज पर प्रदेश में एजुकेशन टाउनशिप विकसित की जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि देश में पहली ऐसी टाउनशिप यूपी में खुलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस प्रस्ताव का मुख्य सचिव के सामने प्रस्तुतीकरण भी हो चुका है। सीएम ने प्रस्ताव पर मुहर भी लगा दी है। सीएम ने प्रदेश में ऐसी पांच टाउनशिप विकसित करने का निर्देश दिया है। जल्द ही यह प्रस्ताव धरातल पर आकार लेगा।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए सलाहकार कंपनी डेलाइट इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वृहद कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित टाउनशिप ‘सिंगल एंट्री, मल्टीपल एग्जिट’ यानी ‘कोरे कागज की तरह आइए… कई हुनर लेकर जाइए’ के विचार पर है। टाउनशिप का फोकस उच्च श्रेणी की शिक्षा पर रहेगा, जो देश ही नहीं बल्कि अफ्रीकी, लैटिन अमेरिकी और मध्य एशियाई देशों के छात्रों को भी आकर्षित करेगी।

दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय खोल सकेंगे कैंपस

    • एजुकेशन टाउनशिप में निजी क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। देश और दुनिया के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी विश्वविद्यालय इसमें अपना कैंपस खोल सकेंगे।
    • अटल आवासीय विद्यालय जैसे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय भी होंगे। स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेज की स्थापना होगी। मैनेजमेंट, तकनीक, विधि व मेडिकल से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई व रिसर्च आदि होंगे।
    • कौशल विकास के लिए स्किल विश्वविद्यालय भी होगा। छात्रों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिलेगी। पढ़ाई के बाद नौकरी या स्वरोजगार शुरू करने में काफी आसानी होगी।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के होंगे संस्थान
एजुकेशन टाउनशिप में अभ्युदय जैसे कई अन्य कोचिंग संस्थान भी शुरू किए जाएंगे। इनके जरिए नीट, आईआईटी, संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। टाउनशिप में ही छात्रों और अध्यापकों के लिए आवास की भी व्यवस्था होगी।

अमेरिका जैसे देशों में है ऐसी व्यवस्था
अमेरिका के पीट्सबर्ग शहर, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में नॉलेज सिटी और शारजाह के नॉलेज विलेज में ऐसी व्यवस्था है जहां दुनिया के कई देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कैंपस हैं।

शिक्षाविद बोले- अच्छी पहल
राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित का कहना है कि एजुकेशन टाउनशिप की संकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बुनियाद को और मजबूत करेगी। दुनिया के सभी विकासशील और अविकसित देश हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। यह सस्ती और अच्छी शिक्षा के कॉन्सेप्ट को पूरा करेगा।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित भारत अध्ययन केंद्र के फाउंडर चेयर प्रोफेसर डॉ. राकेश उपाध्याय के अनुसार टाउनशिप में नर्सरी से लेकर अलग-अलग विषयों में उच्च शिक्षा व रिसर्च तक की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। भारत में तेजी से विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यह संकल्पना उचित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...