‘पनौती’ की भविष्यवाणी सच हुई? समय रैना के शो के बंद होने पर मचा बवाल!

‘पनौती’ की भविष्यवाणी सच हुई? समय रैना के शो के बंद होने पर मचा बवाल!

मुंबई, स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” अब अतीत बन चुका है। विवादित कमेंट के कारण शो के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए गए हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंटेस्टेंट खुद को ‘पनौती’ बताता नजर आ रहा है।

क्या सच में ‘पनौती’ बना कंटेस्टेंट?
वायरल वीडियो में दिख रहे कंटेस्टेंट ने मजाक में कहा था कि जहां भी वह जाता है, वहां कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है और अंत में वह जगह बंद हो जाती है। उसने बताया कि उसके स्कूल, कॉलेज और नौकरी की जगहें तक बंद हो चुकी हैं। इस बयान पर शो के जज और समय रैना जमकर हंसे थे, लेकिन अब लोग इसे अपशकुन से जोड़कर देख रहे हैं।

शो विवादों में घिरा, रैना ने हटाए सभी एपिसोड
“इंडियाज गॉट लेटेंट” अपने बोल्ड और अनफिल्टर्ड ह्यूमर के लिए जाना जाता था, लेकिन एक एपिसोड में किए गए अश्लील कमेंट के चलते विवाद खड़ा हो गया। बढ़ते विरोध के कारण समय रैना ने शो को पूरी तरह से ऑफलाइन कर दिया और सभी एपिसोड हटा दिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
रैना के फैसले के बाद इस ‘पनौती’ कंटेस्टेंट का वीडियो फिर से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे महज संयोग मान रहे हैं, तो कुछ इसे शो की असली वजह बता रहे हैं।

क्या यह महज मजाक था या सच में ‘पनौती’ की भविष्यवाणी पूरी हुई? इस पर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है।

 

Share post:

Popular

More like this
Related