Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार आगाज़, आधे दिन में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड टूटा, 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग

‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार आगाज़, आधे दिन में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड टूटा, 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग

द फ्रंट डेस्क: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने आधे दिन में 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग अपने नाम कर ली। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। जब ‘धुरंधर 2’ की घोषणा हुई थी, तभी अंदाजा लग गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी। रिलीज के कुछ ही घंटों में फिल्म ने दर्शकों की भारी भीड़ खींच ली। गुरुवार दोपहर से टिकट बिक्री ने रफ्तार पकड़ी और एक घंटे में लाखों टिकट बिकने लगे। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है और इसकी शानदार शुरुआत हो चुकी है।

‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार शुरुआत

रणवीर सिंह की इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग पहले से ही शानदार रही थी, जिससे साफ हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है। रिलीज से पहले ही 50 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी, जिससे इसकी ओपनिंग को लेकर जबरदस्त उम्मीदें बन गई थीं। फिल्म के पहले दिन 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार दोपहर तक ही ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती देना शुरू कर दिया था। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने आधे दिन में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि इसने पिछली फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन (28.60 करोड़ नेट) को भी पीछे छोड़ दिया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आधे दिन में ही करीब 33 करोड़ नेट कमा लिए हैं।

आधे दिन में टूटा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ अब तक 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म थी, जिसका पहले दिन का कलेक्शन 32.10 करोड़ रहा था। लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही घंटों में इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आधे दिन के कलेक्शन के आधार पर ही यह फिल्म अब साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है, जबकि दिन अभी बाकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म के प्रीव्यू में करीब 43 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया था। ऐसे में रिपोर्ट लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ ने प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर 75 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

‘धुरंधर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है और दोपहर के बाद के शो भी लगभग हाउसफुल नजर आ रहे हैं। फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ इसकी एडवांस बुकिंग को और बढ़ावा दे रहे हैं। बुकिंग ट्रेंड्स से साफ है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने वाली है। आधे दिन में ही 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने वाली ‘धुरंधर 2’ अपने इस रिकॉर्ड को कितने दिनों तक कायम रख पाएगी, यह इसके पहले दिन के फाइनल कलेक्शन पर निर्भर करेगा। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रणवीर सिंह की यह फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा इतिहास रचती है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...