Dhanteras 2022: ये 5 उपाय दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी, धनतेरस या दीपावली पर कोई 1 करें

Dhanteras 2022: ये 5 उपाय दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी, धनतेरस या दीपावली पर कोई 1 करें

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस (Dhanteras 2022) और दीपावली (Diwali 2022) पर किए गए उपाय, दान, हवन आदि का फल जल्दी ही मिलता है। इसलिए कई लोग इन दोनों दिनों का इंतजार करते हैं ताकि वे धन लाभ से संबंधित उपाय इन दिनों में कर सकें। इस बार धनतेरस 22 अक्टूबर और दीपावली 24 अक्टूबर को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, धनतेरस या दीपावली पर कुछ खास चीजें घर लाई जाएं तो या कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो गरीब भी मालामाल हो सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

कौड़ियों से भी होता है धन लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समुद्र से निकलने वाली कौड़ियों में धन को आकर्षित करने का गुण होता है। धनतेरस या दीपावली की शाम को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के चरणों में सात कौड़ियों हल्दी लगाकर रखें और बाद में इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान पर रख दें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

ये 5 यंत्र भी देते हैं शुभ फल
धनतेरस या दीपावली पर महालक्ष्मी यंत्र, श्रीयंत्र, मंगल यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र में से कोई 1 घर लेकर आएं और विधि-विधान से पूजा करने के बाद अपने घर के मंदिर में स्थापित कर दें। प्रतिदिन इनकी पूजा से आपकी गरीबी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। ये यंत्र बहुत चमत्कारी हैं।

करें चांदी के सिक्कों का ये उपाय
धनतेरस और दीपावली पर चांदी के सिक्के खरीदने का विशेष महत्व है। इन सिक्कों को पहले केसर और हल्दी से पूजन करें और बाद में इन्हें अपनी दुकान के गल्ले में रख दें। आपके बिजनेस में बरकत होने लगेगी और धन लाभ के योग बनते चले जाएंगे।

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं कमल
धनतेरस या दीपावली की सुबह स्नान आदि कामों से निपटकर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें, साथ ही सफेद रंग की मिठाई का भोग भी लगाएं। मां लक्ष्मी से धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। आपकी कामना जल्दी ही पूरी हो सकती है।

जलाएं ये खास दीपक
धनतेरस या दीपावली की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। इस दीपक में रुई की बत्ती न लगाएं बल्कि मौली (पूजा में उपयोग आने वाला धागा) का उपयोग करें। इस उपाय से भी धन का आगमन होने लगता है। इसमें थोड़े काले तिल भी डालें।

Share post:

Popular

More like this
Related