Commonwealth Games 2022 Day 11 Live Updates: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन स्टार शटलर पीवी सिंधु ने भारत को 19वां गोल्ड मेडल दिलाया। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया। उन्होंने बैडमिंटन में महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल वी को 2-0 (21-15, 21-13) से हराया। आज बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी समेत कुल 5 गोल्ड दांव पर थे।
इनमें एस एक गोल्ड मेडल भारत की झोली में आ चुका है। अब लक्ष्य सेन पर निगाहें होंगी। सिंधु के बाद मेन्स सिंगल्स में लक्ष्य सेन का गोल्ड मेडल मैच होना है। इसके अलावा मेन्स डबल्स के गोल्ड मेडल मैच में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टीकी जोड़ी खेलेगी।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारतीय प्रशंसकों को अचंता शरत कमल और मेन्स हॉकी टीम से भी गोल्ड की उम्मीदें हैं। देश ने अबतक कुल 19 गोल्ड के साथ 56 पदक हासिल किए हैं। बता दें कि बर्मिंघम में रविवार का दिन भारत के लिए सुपर संडे साबित हुआ। रविवार को भारत ने सबसे ज्यादा 15 पदक हासिल किए। इसमें से 5 स्वर्ण पदक रहे।




