Cricket IPL 2022 final RR vs GT: गुजरात बना चैंपियन, सात विकेट से राजस्थान को हराया…

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2022 Final Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट हराकर खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन ही बना पाई। गुजरात की टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं। टीम ने बहुच जल्द दो विकेट खो दिए। ऋद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड बहुत जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को संभाला। गिल एक छोर से क्रीज पर डटे रहे और डेविड मिलर के साथ मिलकर गुजरात को खिताब जिताया। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर जीत दिलाई। ऑरेंज कैप जोस बटलर और पर्पल कैप युजवेंद्र चहल के नाम हुआ।

इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाजी के दौरान गुजरात टाइटंस की ओर से हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। उनके अलावा रविश्रीनिवासन साईकिशोर ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, राशिद खान ने 18, शमी ने 33 और यश दयाल ने 18 रन देकर एक-एक विकेट लिए। शमी ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रियान पराग का विकेट लिया। उन्होंने आईपीएल 2022 में अपनी पहली गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का विकेट लिया था।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related