नई दिल्ली, देश में कोरोना की तीसरी लहर अब खत्म होने की ओर है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में हो रही लगातार गिरावट से इसके संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, मृतकों की संख्या में हो रहा इजाफा टेंशन बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है।
इसके अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,61,386 नए मामले मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 1,67,059 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान मृतकों की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 1733 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मंगलवार को 1192 मरीजों की मौत हुई थी।
2,81,109 लोग हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 2,81,109 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस घटकर 16,21,603 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी रेट भी घटकर 9.26% पहुंच गया है। अब तक कोरोना से 3,95,11,307 लोग ठीक हो चुके हैं।
India reports 1,61,386 fresh COVID cases and 2,81,109 recoveries in the last 24 hours
Active cases: 16,21,603
Total recoveries: 3,95,11,307
Daily positivity rate: 9.26%Total vaccination: 167.29 crore pic.twitter.com/QD2jptRtG4
— ANI (@ANI) February 2, 2022
#UPDATE | 1,733 deaths were recorded in India in the last 24 hours, taking the death toll to 4,97,975, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) February 2, 2022
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,42,793 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 73,24,39,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।




