Coronavirus Updates: कोरोना के मामलों में 13 फीसद की कमी, 24 घंटे में मिले 1,49,394 नए मरीज

नई दिल्ली,  भारत में कोरोना के नए मामलों में एक दिन बाद फिर कमी देखने को मिली है। देश में कोरोना संक्रमण के आज 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं। कल यानी गुरुवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में आज 13 फीसद की कमी देखने को मिली है। बता दें कि कल कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए थे।

एक्टिव केस घटकर 14,35,569 हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,072 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 2,46,674 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 14,35,569 हो गए हैं। डेली पाजिटिविटी रेट भी घटकर 9.27% हो गया है। वहीं, कुल मृतकों का आंकड़ा 5,00,055 पहुंच गया है।

गुरुवार को 16,11,666 सैंपल हुए टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए थे। वहीं, कल तक कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related