Corona update: लगातार कम हो रही है कोरोना की रफ्तार, लेकिन मौतों में हो रहा इजाफा, जानें 24 घंटे में कितने आए मामले

Corona update: लगातार कम हो रही है कोरोना की रफ्तार, लेकिन मौतों में हो रहा इजाफा, जानें 24 घंटे में कितने आए मामले

नई दिल्ली,  देश में कोरोना की तीसरी लहर अब थमती नजर आ रही है। आज लगातार छठे दिन कोरोना के केसों में गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,34,281 नए मामले आए हैं। कल के मुकाबले मामूली कमी देखने को मिली है। बीते दिन 2,35,532 मामले सामने आए थे। अब हर रोज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा नए मामलों से ज्यादा आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 3,52,784 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

मौत के आंकड़ों में इजाफा जारी

कोरोना के कम होते मामलों के बीच मौत के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में 893 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। कल 871 लोगों की मौत हुई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 18,84,937 हो गई है। कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो अब 4,10,92,522 कुल केस हो गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related