Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

बहुत चालू पार्टी है कांग्रेस, इसको वोट मत देना: मप्र में अखिलेश यादव ने साधा निशाना

बहुत चालू पार्टी है कांग्रेस, इसको वोट मत देना: मप्र में अखिलेश यादव ने साधा निशाना

टीकमगढ़ (मप्र)। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बने I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मप्र में आमने-सामने हैं। इस समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जोर I.N.D.I.A. से ज्यादा PDA (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) पर है।

बहुत चालू पार्टी है कांग्रेस, वोट मत देना

मप्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव लगातार पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर रहे हैं। आज सोमवार को मप्र के टीकमगढ़ के जतारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। इससे सावधान रहें।

उन्होंने आगे कहा,”मप्र के लोगों ने यह देखा है कि अगर किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। मप्र की बदहाली के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार है। जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी। अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है।

कमलनाथ पर साधा निशाना

सपा नेता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर भी निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना कहा कि यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे।

अखिलेश यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव को याद करते हुए कहा,” सपा की एक सीट थी, जिसने कांग्रेस की भी सरकार बनवाई थी। अगर आपको याद हो कि कांग्रेस के लोग जब समर्थन ढूंढ रहे थे तो सबसे पहले कांग्रेस को समाजवादियों ने समर्थन दिया था। इसके बाद गवर्नर साहब ने कांग्रेस को बुलाकर उनकी सरकार बनाई थी।

भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है

इसी क्रम में आज मप्र के दमोह में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता ने कहा,” PDA इंडिया गठबंधन की ताकत बनेगी। यह पीडीए की ताकत ही है जो बीजेपी को दिल्ली से धीरे-धीरे हटा सकती है।”

उन्होंने आगे कहा,”अगर आई.एन.डी.आई.गठबंधन की कोई रणनीति है तो वह हमारी पीडीए है। भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, वह ‘लूटतंत्र’ में विश्वास करती है।” अखिलेश यादव ने आगे कहा,”पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक आदिवासी और मुसलमान भाई ही देश को भाजपा से बचा सकते हैं। जनता ने सरकार बनाई दूसरे दल की लेकिन इन्होंने (बीजेपी) विधायक लूट लिए।”

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...