‘देश शरिया से नहीं संविधान से चलेगा’,-हिजाब मामले पर पहली बार बोले सीएम योगी

लखनऊ: कर्नाटक में शुरु हुआ हिजाब विवाद यूपी तक आ पहुंचा है। इस मामले में देश के सभी बड़े-बड़े नेताओं ने अपना बयान दिये है। प्रियंका गांधी ने भी इस मामलें में अपना बयान दिया था । इसी मामले में आज यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने भी हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कहा कि देश शरिया से नहीं संविधान से चलता आया और उसी से चलेगा।

हिजाब मामले ने देश की सियासत को एक नया मुद्दा दिया है।आपको बता दें की सीएम योगी ने हिजाब विवाद को लेकर पहली बार बयान दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की व्यवस्था संविधान से चलेगी शरियत से नहीं। हम सब ने स्कूल और कॉलेज में पढ़ायी की है, वहां के नियमों को पालन भी किया है। हम सभी ने आज तक यही देखा और जाना है कि हर संस्था को अपना ड्रेस कोड तैयार करने का अधिकार होता है और छात्र-छात्राओं को उसे फॉलो करना होता है। ऐसे में इस मामले का इतना बढ़ना संविधान के खिलाफ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान के अनुरूप ही व्यवस्था चलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तंज कसते हुए ये भी कहा कि पहले फेज के बाद विपक्ष का चेहरा मुरझा गया है। गर्मी शांत करने वाले अपने बयान पर सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कैराना के पलायन के लिए, दंगों के लिए जिम्मेदार थे, वो चुनाव की घोषणा के बाद बिलों से बाहर निकल आए थे।

आपको बता दें कि हिजाब विवाद कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ था। यहां स्टूडेंट्स ने हिजाब पहने हुई छात्राओं की क्लास में एंट्री को लेकर विरोध किया था। इसके बाद हिजाब के विरोध में कुछ स्टूडेंट भगवा गमछा पहनकर कॉलेज आने लगे। फिर ऐसा ही उडुपी के कई स्कूल-कॉलेजों में हुआ। वहीं दूसरी ओर  मुस्लिम छात्राएं हिजाब को अपने इस्लाम धर्म का हिस्सा बता रही हैं और कह रही हैं कि हमें संविधान अपना-अपना धर्म पालन करने की इजाजत देता है, और ये हमारा मौलिक अधिकार भी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related