देहरादून, उत्तराखंड में 3 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा के शुरू होने से पहले ही कई हिन्दू धार्मिक संगठन के लोगों की ओर से चार धाम यात्रा में सभी गैर हिंदुओं को प्रवेश पर रोक लगाने की मांग चल रही है जिस पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जबाव दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश शांत रहना चाहिए और प्रदेश की धर्म संस्कृति बची रहनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर सरकार अपने स्तर से एक अभियान चलाएगी और जिन लोगों का यहां ठीक प्रकार से वेरिफिकेशन नहीं है। उन सभी का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा कि उत्तराखंड में कोई ऐसा व्यक्ति ना आए जिससे यहां की स्थिति खराब हो।




