Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

कोलकाता, 18 फरवरी 2021

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर बुधवार देर रात हुए बम हमले को लेकर अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जाकिर हुसैन का हाल जानने कोलकाता स्थित अस्पताल पहुंची जहां मंत्री को घायल अवस्था में बीती रात भर्ती कराया गया था। जाकिर हुसैन से मुलाकात कर सीएम ममता बनर्जी ने बम हमले को साजिश बताया, साथ ही उन्होंने रेलवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा किया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के निमिता रेलवे स्टेशन पर जांच चल रही है, यहां कल (बुधवार) अज्ञात लोगों ने राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम फेंका था जिससे वो घायल हो गए। मामले की जांच पश्चिम बंगाल CID को सौंपी गई है। इस हमले में जाकिर हुसैन के साथ कई अन्य लोग भी घायल हुए जिन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम ममता बनर्जी ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना है।

सीएम ममता ने केंद्र पर साधा निशाना

जाकिर हुसैन से मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने हमले को साजिश करार दिया है। ममता बनर्जी का निशाना केंद्र सरकार की तरफ था। उन्होंने कहा कि जाकिर हुसैन को मारने की साजिश रची गई थी, हमले में कुल 26 लोग घायल हुए हैं। सीएम बनर्जी ने रेलवे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं।

फिरहाद हकीम ने दी ये जानकारी

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि जाकिर हुसैन सहित हमारे लगभग 26 लोग हमले में घायल हुए हैं। पुलिस की जांच जारी है, सीएम ने बताया कि जांच में सीआईडी, एसटीएफ और सीआईएफ को शामिल किया गया है। मुझे उम्मीद है कि रेलवे उनकी मदद करेगा। पार्टी की ओर से, हम चाहते हैं कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और अदालत में पेश किया जाए। उन्होंने आगे कहा, यह निश्चित रूप से एक साजिश है। ‘लेकिन पुलिस और जांच एजेंसी का काम है कि वह जांच करे और पता लगाए कि इसके पीछे कौन था।’

­