Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 17 अगस्त 2021

प्रदेश में बेहतर स्वास्थय सेवा के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम धामी ने दूनवासियों को बड़ी राहत देते हुए जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में निःशुल्क जांच योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य देना है। जिससे जो लोग आर्थिक तंगी की वजह से इलाज नहीं करा पाते है वह भी हेल्थ चैकअप करा कर इलाज करा सकते है। सीएम ने कहा कि इस योजना से सही समय पर बीमारी का पता चल सकेगा और उपचार मिल सकेगा।  उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा।

आपने देखा ही होगा कि कई बार व्यक्ति बिमार होने के बावजूद धन के अभाव में जांच नहीं कराता है। ऐसे में सही वक्त तक डायग्नोस न होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है, जिसके इलाज में व्यक्ति की आर्थिकी बिगड़ जाती है। कभी- कभी व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सीएम धामी ने गरीबों को सौगात देते हुए। निः शुल्क जांच योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत हर श्रेणी के व्यक्ति की 265 जांच निः शुल्क की जाएगी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

वहीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आयुष्मान योजना में अब तक 3.17 लाख को निःशुल्क उपचार मिला है। वहीं, कोरोना वैक्सीन की साढे 72 लाख खुराक अब तक लग चुकी हैं। इस दौरान विधायक खजान दास,स्वास्थ्य महानिदेशक डा तृप्ति बहुगुणा,निदेशक एनएचाएम डा सरोज नैथानी,सीएमओ डा मनोज उप्रेती,अस्पताल की सीएमए डा शिखा जंगपांगी आदि मौजूद रहे।