Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş
देहरादून, 2 अक्टूबर 2021

सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें स्वच्छता को संस्कार बनाना होगा। इसे अपने मनोभाव से जोड़ना होगा। यह मनोभाव अपने घर के साथ ही वार्ड, शहर और प्रदेश तक की स्वच्छता के प्रति होना चाहिए। यदि हम स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे तो बीमारियां दूर रहेंगी और बीमारियों पर होने वाला खर्च भी बचेगा। जिस तरह कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों ने बेहतर काम किया, उसी प्रकार स्थानीय व वार्ड स्तर पर स्वच्छता समितियां बनाकर हर नागरिक को स्वच्छता अभियान से जुड़ना चाहिए।

दिलीप जावलकर सचिव पर्यटन ने बताया कि पर्यटन उत्तराखंड के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण अंग है। पर्यटन प्रदेश भर के लाखों लोगों का रोजगार और अजीविका का साधन हैं। राज्य सरकार पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत हम प्रदेश में नए पर्यटन स्थलों को विकसित कर रहे हैं। यूटीडीबी की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में पर्यटन स्थलों को भी चमकाने का काम किया जा रहा है।

पूनम चंद अपर निदेशक उत्तराखण्ड पर्यटन ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड में स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना था। विभाग ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया था।

स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए हम सबको आगे आना होगा। इसके लिए बीते 15 दिनों से उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश भर में स्वच्छता पखवाड़ा चलाकर स्वच्छता की अलख जगाई गई। प्रदेश भर में चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े का आज यानी 30 सितंबर को समापन हो गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से प्रदेश के सभी जनपदों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया जिसमें देहरादून के राजपुर से झड़ीपानी (मूसरी) ट्रेक, गुच्चूपानी, जॉर्ज एवरेस्ट, अल्मोड़ा के करबला से देयोली डाना मंदिर, बागेश्वर में कौसानी के आसपास, चमोली के अनुसुइया ट्रेक, चंपावत में सिलिंग्टन चाय बागान, रूद्रप्रयाग में देवरियाताल ट्रैक, मेहखाना देवी, टिहरी के जिलाधिकारी द्वारा 25 सदस्यीय ट्रेकिंग दल को बौराड़ी के गणेश चौराह से घूत्तू-गंगी-खतलिंग में सात दिन तक विशेष स्वच्छता अभियान के लिए रवाना किया। वहीं उत्तरकाशी में नतीन से दयारा बुग्याल, पौड़ी के मुख्य शहर, नैनीताल में तितली, तयार, क्यारी, रामनगर, ऊधमसिंह नगर में बौर्जलासाय, पिथौरागढ़ में नयाबाजार, निकट केमो स्टेशन और हरिद्वार में चंडीपुल, मनसा देवी में यह अभियान चलाया गया।

विभाग की ओर से 30 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट निपटान से संबंधित सर्वोत्तम तकनीकों के बारे में राज्य भर में होमस्टे मालिकों, होटल व्यवसायियों और स्थानी समुदायों को जागरूक किया गया।