Chomu: राजधानी जयपुर (Jaipur) के हरमाड़ा थाना इलाके (Harmada Thana Area) के नांगल सिरस के दौलतपुरा बैनाड स्थित एक निजी स्कूल संचालकों पर स्थानीय लोगों ने धर्म विरोधी गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है.
वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर कल शाम को हरमाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. हरमाड़ा SHO मांगीलाल विश्नोई (Mangilal Vishnoi) ने बताया कि सूचना मिली की दौलतपुरा बैनाड में स्थित पूजा स्कूल में पिछले कई दिनों से हिंदू धर्म के खिलाफ एक्टिविटी होती है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
आज भी स्थानीय लोग लामबंद हो गए और स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बाद में मौके पर पहुंचे PEO रामवतार मीणा को स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हर रविवार को बुलाकर धर्म विरोधी माहौल बनाया जा रहा है और धर्म विशेष की प्रार्थना की जाती है. स्थानीय लोगों ने मौके पर ही लिखित में सामूहिक रूप से स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत की. वहीं मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है.




