
मुख्यमंत्री चौहान जितेंद्र के गांव धामंदा पहुॅचे और उन्होंने उनके पिता शिवनारायण वर्मा, माता धापी बाई और उनकी धर्मपत्नी सुनीता एवं परिजनों से भेंटकर सांत्वना दी। साथ ही कहा कि इस घड़ी में वो और पूरा मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मध्यप्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार को सादर श्रद्धांजलि। जिस हृदय विदारक हेलिकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गवां दिए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें।”
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया गया कि शहीद के परिवार को सम्मान निधि एक करोड़ रुपये दिया जाएगा, पत्नी सुनीता को शासकीय सेवा में लेंगे, एक स्कूल का नाम अमर शहीद जितेंद्र जी के नाम पर होगा। धामंदा गांव में शहीद की स्मृति में स्मारक बनेगा।
शहीद जितेंद्र का पार्थिव शरीर जब उनके गांव धामंदा पहुॅचा तो वहां जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने शहीद को नम आंखों से विदाई दी।







