Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

उपचुनाव करेगा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का फैसला, समझें सात विधानसभा सीटों का समीकरण

उपचुनाव करेगा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का फैसला, समझें सात विधानसभा सीटों का समीकरण

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) व विपक्षी गुटों के गठबंधन I.N.D.I.A. का लिटमस टेस्ट होने जा रहा है। दरअसल, आज मंगलवार को देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

इन विधानसभा सीटों में घोसी (उप्र), डुमरी (झारखंड), धानपुर,  बॉक्सानगर (त्रिपुरा), बागेश्वर (उत्तराखंड), धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। इनमे सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश के घोसी सीट की हो रही है, जहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान लड़ रहे हैं। वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।

आइए एक नजर डालते हैं इन सात विधानसभा सीटों पर-

घोसी, उत्तर प्रदेश

यहां की सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हो गई। दारा सिंह चौहान  भाजपा में फिर से शामिल हो गए हैं। चौहान अब NDA प्रत्याशी के रूप उसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और वाम दलों का समर्थन मिला है।

बता दें कि 2017 की योगी आदित्यनाथ की सरकार में वो मंत्री भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इस सीट पर बदलाव होगा यानी समाजवादी पार्टी की जीत होगी।

पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच टक्कर

उत्तर बंगाल में धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) भाजपा और कांग्रेस समर्थित CPI (M) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा है। 2016 में जहां टीएमसी ने यह सीट जीती थी, वहीं 2021 में बीजेपी ने इस सीट पर बाजी मार ली थी। बीजेपी के बिष्णु पदा रे के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने तापसी रॉय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं TMC ने निर्मल चंद्र रॉय पर भरोसा दिखाया है। CPI (M) की तरफ से ईश्वर चंद्र रॉय मैदान में हैं।

त्रिपुरा में दो सीटों पर उपचुनाव

त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों (धानपुर, बॉक्सानगर) पर उपचुनाव हो रहे हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की अगुवाई में दोनों सीटों पर बीजेपी ने अपना पूरा दांव लगाया है। मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा और कांग्रेस दूर रहे।

रविवार को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस ने लोगों से दो सीटों पर विपक्षी ब्लॉक इंडिया के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया। कांग्रेस ने CPI (M) को समर्थन देने का फैसला किया है, हालांकि उन्होंने शुरू में बिना किसी परामर्श के CPI (M) द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा पर असंतोष व्यक्त किया था।

तीन दिन पहले, TIPRA (Tipraha Indigenous Progressive Regional Alliance) मोथा ने उपचुनावों में किसी को भी समर्थन नहीं देने की घोषणा की, हालांकि CPI (M) ने दावा किया कि टिपरा मोथा दो निर्वाचन क्षेत्रों में CPI (M) के लिए प्रचार कर रहा है।

वहीं, विपक्षी नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा,”हमारी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे और भाजपा या CPI (M) को समर्थन भी नहीं देने का फैसला किया।”

झारखंड में I.N.D.I.A. बनाम NDA

झारखंड के डुमरी में इंडिया ब्लॉक की उम्मीदवार बेबी देवी का मुकाबला एनडीए की यशोदा देवी से है। अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

केरल में कांग्रेस बनाम CPI (M) की लड़ाई

केरल के पुथुपल्ली में कांग्रेस और सत्तारूढ़मयों के बीच लड़ाई है। ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विपक्ष के उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ वामपंथ ने एक बार फिर डीवाईएफआई नेता जैक सी थॉमस को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपने कोट्टायम जिले के अध्यक्ष जी लिजिनलाल को टिकट दिया।

बागेश्वर में बीजेपी और कांग्रेस की सीधी लड़ाई

उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। सत्तारूढ़ भाजपा ने सीट बरकरार रखने के लिए पार्वती दास को मैदान में उतारा है। 2007 से लगातार चार चुनावों में उनके पति चंदन दास ने जीत हासिल की और उनकी मृत्यु के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...