BJY@राहुल गांधी: RSS को लेकर ये क्या बोल गए, फिर दुहराया-जय सियाराम, पढ़िए पूरी डिटेल्स

BJY@राहुल गांधी: RSS को लेकर ये क्या बोल गए, फिर दुहराया-जय सियाराम, पढ़िए पूरी डिटेल्स

जयपुर(Jaipur). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर महिलाओं का दमन करने का आरोप लगाया और दावा किया कि यही कारण है कि संगठन में कोई महिला सदस्य नहीं है। कांग्रेस की महात्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की योजना भय फैलाना है और उनका मार्च भय और घृणा के खिलाफ खड़ा होना था। पढ़िए और क्या बोले राहुल गांधी?

भारत जोड़ो यात्रा के शुक्रवार को 100 दिन पूरे, पढ़िए 10 बड़ी बातें
1. सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से होकर गुजर रही है। शुक्रवार को इसके 100 दिन पूरे हो गए हैं। यात्रा बुधवार को सवाई माधोपुर के भदोती क्षेत्र से शुरू होकर बादशाहपुरा पहुंची थी। शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा गोलिया गांव से रवाना हुई।

2. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से ‘जय सियाराम’ के बजाय ‘जय श्री राम’ बोलने का आह्वान करते हुए भाजपा और आरएसएस पर देवी सीता का अपमान करने का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी के अनुसार जय सियाराम भगवान राम और देवी सीता दोनों को स्वीकार करता है।

3. दौसा जिले के बगड़ी गांव में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आपको उनके संगठन में एक महिला नहीं मिलेगी, आपको आरएसएस में एक महिला नहीं मिलेगी, वे महिलाओं को दबाते हैं, वे महिलाओं को अपने संगठन में प्रवेश नहीं करने देते हैं।” हालांकि बता दें कि आरएसएस की एक महिला शाखा है, जिसका नाम राष्ट्र सेविका समिति है।

4. राहुल गांधी ने सवाल किया-“मैं आरएसएस और भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं, आप जय श्री राम कहते हैं, लेकिन आप जय सियाराम क्यों नहीं कहते हैं? आपने सीता मां को क्यों हटा दिया? आप उनका अपमान क्यों करते हैं? आप भारत की महिलाओं का अपमान क्यों करते हैं?” 

5.कांग्रेस नेता ने कहा कि बेरोजगारी का डर बढ़ रहा है। इस डर से केवल भाजपा और आरएसएस को फायदा होता है क्योंकि वे इस डर को नफरत में बदल देते हैं। उनके सभी संगठन एक ही काम करते हैं, वे देश को विभाजित करने और नफरत और भय फैलाने का काम करते हैं। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य देश में फैलाए जा रहे डर और नफरत के खिलाफ खड़ा होना है।”

6. राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत के 100 सबसे अमीर लोगों के पास इतनी संपत्ति है, जो देश के 55 करोड़ लोगों के बराबर है। गांधी ने आरोप लगाया, “भारत की आधी संपत्ति केवल 100 लोगों के पास है और देश उन्हीं के लिए चलाया जाता है।”

7.राहुल गांधी ने दावा किया, “चार या पांच ऐसे लोग हैं, जिन्हें आप भारत का महाराजा कह सकते हैं। पूरी सरकार, पूरा मीडिया और सभी नौकरशाह उनके इशारे पर काम करते है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी उनके इशारे पर काम करते हैं।”

8. भारत जोड़ो यात्रा यानी कांग्रेस की एक ‘जन संपर्क पहल’ पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले यात्रा ने 12 दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

9.राजस्थान से पहले पैदल मार्च ने 23 नवंबर को पड़ोसी महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था।

10. भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। इसका समापन कश्मीर में होगा।

Share post:

Popular

More like this
Related