BJP के संसदीय बोर्ड से हटाए गए गडकरी और शिवराज, शाहनवाज को मिला डबल झटका

BJP के संसदीय बोर्ड से हटाए गए गडकरी और शिवराज, शाहनवाज को मिला डबल झटका

नई दिल्ली। मिशन 2024 (लोकसभा चुनाव) के लिए भाजपा ने संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से हटा दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी संसदीय बोर्ड से छुट्टी कर दी गई है। दोनों नेताओं को केंद्रीय चुनाव समिति से बाहर कर दिया गया है।

वहीं, जदयू के बीजेपी से नाता तोड़ने के चलते मंत्री की कुर्सी गंवाने वाले शाहनवाज हुसैन को भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति से बाहर कर दिया है। चंद दिनों में ही शाहनवाज को डबल झटका मिला है। अब मौजूदा कोई भी मुख्यमंत्री भाजपा ने संसदीय बोर्ड का सदस्य नहीं है।

BJP के नए संसदीय बोर्ड के सदस्य

  • जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • बीएस येदियुरप्पा
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • के लक्ष्मण
  • इकबाल सिंह लालपुरा
  • सुधा यादव
  • सत्यनारायण जटिया
  • बीएल संतोष (सचिव)

फडणवीस को मिली केंद्रीय चुनाव समिति में जगह
बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल और के. लक्ष्मण संसदीय बोर्ड के नए सदस्य बने हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने वाले देवेंद्र फडणवीस को भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति में जगह दी है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को भी केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।

BJP के नए केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य

  • जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • बीएस येदियुरप्पा
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • के लक्ष्मण
  • इकबाल सिंह लालपुरा
  • सुधा यादव
  • सत्यनारायण जटिया
  • भूपेंद्र यादव
  • देवेंद्र फडणवीस
  • बीएल संतोष (सचिव)
  • वी श्रीनिवास (पदेन)

बीजेपी ने येदियुरप्पा, सत्य नारायण जटिया और के लक्ष्मण जैसे पुराने नेताओं को पार्टी के केंद्रीय पैनल में शामिल किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार फेरबदल में विविधता पर जोर दिया गया है। सर्बानंद सोनोवाल पूर्वोत्तर से हैं। एल लक्ष्मण और बीएस येदियुरप्पा दक्षिण से हैं। वहीं, इकबाल सिंह लालपुरा सिख हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related