बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जातीय जनगणना आवश्यक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही जातीय आधारित जनगणना कराना चाहते थे। इसे लेकर हाल ही में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई और सबकी सहमति से जातीय जनगणना कराने पर सहमति बनी। मांझी ने ये बातें हम की किशनगंज में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में कही।
मांझी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सब गुण हैं। उन्होंने 17 वर्षों तक बिहार को बेहतर तरीके से चलाया। नीतीश कुमार के राज में धार्मिक व जातीय हिंसा नहीं हुई। जातीय आधारित जनगणना के श्रेय केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है।




