पटनाः कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर (Tariq Anwar) ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान से लग रहा है कि देश कई भागों में खंडित है. भागवत को अखंड राष्ट्र की बात करने के बजाए यह बताना चाहिए कि आने वाले समय में पीएम देश से गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई कैसे खत्म करेंगे? देश का विकास कैसे होगा? लेकिन यह सब पर बात करने के बजाए हिन्दू राष्ट्र, अखंड राष्ट्र की बात कर रहे हैं. कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों पर चलने में विश्वास रखती है.
तारिक अनवर ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग हो रही है. यह गलत हो रहा. हर धर्म को अपनी आजादी है. अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा तो मंदिरों, गिरजाघर से आने वाली आवाजों को भी बंद करना होगा. बीजेपी व कुछ दल सियासी फायदे के लिए मस्जिदों से लाउडस्पीकर से अजान पर रोक व लाउडस्पीकर हटाने की मांग कर रहे हैं. इस तरह की मांग करने वालों को केंद्र सरकार का समर्थन रहता है. इस तरह की मांग उठती है तो जनता का ध्यान केंद्र सरकार की नाकामियों से हट जाता है.
तारिक अनवर ने क्यों कही ये बात?




