Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, अमित शाह समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, अमित शाह समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

द फ्रंट डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार के साथ नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद सभी नेता विधानसभा परिसर से बाहर निकल गए। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके बाद भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे।

अमित शाह का पटना पहुंचने पर हुआ स्वागत

इससे पहले पटना पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह और भाजपा नेता नितिन नवीन समेत अन्य नेता बिहार विधानसभा पहुंचे और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले से ही विधानसभा परिसर में मौजूद थे।

10 अप्रैल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल 2026 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा का मौजूदा कार्यकाल 10 अप्रैल तक है और इसके बाद नया कार्यकाल शुरू होगा। ऐसे में जब तक नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के रूप में उच्च सदन में नहीं पहुंच जाते, तब तक उनके मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की संभावना है। इसी के साथ यह चर्चा भी तेज हो गई है कि बिहार में जेडीयू की कमान आगे किसके हाथ में होगी। राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी की जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और लंबे समय से राज्य की राजनीति के प्रमुख चेहरे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीते दो दशकों से अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर विश्वास जताया है और उसी भरोसे की ताकत से उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ राज्य की सेवा करने का प्रयास किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि जनता के समर्थन और विश्वास के कारण ही बिहार ने विकास और गरिमा की नई पहचान बनाई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। उन्होंने लिखा कि इसी आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए वह इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनता से उनका संबंध बना रहेगा और विकसित बिहार के निर्माण के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे।

अमित शाह ने की नीतीश कुमार की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि राज्यसभा में उनके आने का स्वागत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है और उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। अमित शाह के अनुसार, अब नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी उनका स्वागत करती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में अहम बदलाव देखे हैं। शाह के मुताबिक, उनका राजनीतिक सफर उल्लेखनीय और बेदाग रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...