नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू किया, जिसमें कई अहम घोषणाएं की गईं। आम जनता से लेकर कॉर्पोरेट जगत तक को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं। खासकर टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। हालांकि, इनकम टैक्स को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं हुई, बल्कि वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लेकर आएगी।
बजट में इनकम टैक्स को लेकर क्या कहा गया?
वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही नया टैक्स बिल पेश करेगी। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, जिससे करदाताओं की उत्सुकता और बढ़ गई है। इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि सरकार नई और पुरानी दोनों टैक्स व्यवस्थाओं में छूट और कटौती की घोषणा कर सकती है, लेकिन अब यह इंतजार एक सप्ताह के लिए बढ़ गया है।
महत्वपूर्ण घोषणाएं जो बजट में की गईं
- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़कर 5 लाख रुपये हुई, जिससे करोड़ों किसानों को फायदा मिलेगा।
- पीएम धन ध्यान कृषि योजना शुरू की गई, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।
- बिहार में मखाना बोर्ड का गठन प्रस्तावित, जिससे मखाना उत्पादकों को मदद मिलेगी।
- देश के हर जिले में कैंसर अस्पताल खोले जाएंगे, अगले तीन साल में इस योजना को लागू किया जाएगा।
- स्टार्टअप्स को 20 करोड़ रुपये तक का क्रेडिट गारंटी कवर मिलेगा, छोटी कंपनियों के लिए भी स्पेशल क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
- MSME के लिए टर्नओवर निवेश सीमा ढाई गुना बढ़ाई जाएगी, जिससे छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी।
कोऑपरेटिव सेक्टर को मजबूत करने के लिए NCDC को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
टैक्सपेयर्स की उम्मीदें बढ़ीं
इस बार बजट से टैक्सपेयर्स को खास उम्मीदें थीं, लेकिन अब उनकी नजरें अगले हफ्ते आने वाले नए टैक्स बिल पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि इस बिल में करदाताओं को कुछ महत्वपूर्ण राहत दी जा सकती है। अब देखना होगा कि सरकार अगले हफ्ते टैक्सपेयर्स को किस तरह की सौगात देती है।




